Bollywood LoveStories: कहते हैं प्रेम रोग एक ऐसा रोग है जो लाइलाज है यानि कि उस का कोई इलाज नहीं है, क्योंकि यह रोग जिस को लग जाता है उस के ऊपर कोई भी इलाज काम नहीं करता. प्रेम रोग से पीड़ित प्रेमी अगर एकदूसरे के लिए जान देने को तैयार होते हैं तो प्यार में धोखा मिलने पर उसी प्रेमी की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते. इस बात का अनुभव जहां वास्तविक जीवन में देखने को मिला है, वहीं फिल्मों में ऐसे कई प्यार करने वाले आशिक देखने को मिले हैं जो अपने प्यार को ले कर इतने पजेसिव होते हैं कि किसी का खून करने से भी पीछे नहीं हटते.
फिल्में हों या असली जीवन, इस तरह के प्यार करने वाले आशिक हमेशा चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस से भी ज्यादा खतरनाक है एकतरफा प्यार करने वाले आशिक क्योंकि एकतरफा प्यार असल में झूठ पर जीने वाला प्यार होता है जिस में एक प्यार करने वाला इंसान जो किसी से बेइंतिहा प्यार करने लगता है और उसे यह लगता है कि सामने वाला इंसान भी उस से उतना ही प्यार करता है लेकिन वह बोलता नहीं है. लेकिन असल में सच यह होता है कि कोई आप से बहुत ज्यादा प्यार करता है तो आप उस को दुख नहीं पहुंचाना चाहते और उसे हमदर्दी दिखाते हुए दोस्ती के तहत उस के एकतरफा प्यार को बिना कुछ कहे झेल लेते हैं, क्योंकि आप नहीं चाहते कि आप उस का किसी भी तरह दिल दुखाएं जो आप से बहुत प्यार करता है.
