Ashnoor Kaur: 'बिग बॉस 19' में बीते हफ्ते प्रतियोगी तान्या मित्तल, कुनिका और नीलम गिरी ने मिल कर 21 वर्षीय अशनूर कौर का जम कर मजाक उड़ाया. मजाक की वजह अशनूर का मोटापा था, जिस की वजह से तान्या और अन्य लोगों ने मिल कर एकदूसरे से चुगली करते हुए अशनूर के मोटापे को ले कर भद्दे कमैंट्स पास किए. तान्या ने अशनूर को डायनासोर, मोटी जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर के व बौडी शेमिंग कर के बेइज्जती करने वाला काम किया.
मोटापे की वजह
इस के बाद सलमान खान ने वीकेंड में सभी की क्लास लगाई, जिस के बाद अशनूर कौर ने सलमान के सामने अपने मोटापे की वजह बताते हुए अपना दुख और बीमारी को ले कर अपनी तकलीफ जाहिर की.
अशनूर कौर ने रोते हुए बताया कि उन के मोटापे की असली वजह हारमोंस डिसबैलेंस प्रौब्लम है. अशनूर ने सलमान खान के सामने अपना दुख जाहिर करते हुए बताया कि हारमोंस प्रौब्लम के चलते तनावपूर्ण स्थिति में उन का वजन बढ़ने लगता है. पिछले 7 सालों से अशनूर ने कोई जंक फूड नहीं खाया है. खाना भी उन का बहुत कम है. उन्होंने बहुत डाइटिंग भी की है. फिर भी उन का वजन उस वक्त ज्यादा बढ़ जाता है जब उन को टैंशन होती है या वे तनावपूर्ण माहौल में रहती हैं.
