Dharmendra Deol: बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम, ही मेन कहलाने वाले उन दिनों के सबसे खूबसूरत हीरो धर्मेंद्र जो आज 89 वर्ष के हो चुके हैं, उनकी तबीयत नासाज है और वह खराब तबीयत के चलते ब्रिज केंडी अस्पताल में एडमिट है.

एक्टर धर्मेंद्र की हालत काफी नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर आ चुके हैं, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत में सुधार है, पहले से वह रिकवर कर रहे हैं. सिर्फ घर वाले ही नहीं बल्कि उनके चाहने वाले धर्मेंद्र जी की तबीयत को लेकर परेशान है. सलमान खान से लेकर गोविंद तक कई सितारे उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं.

लेकिन इन सभी के बीच मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए कल रात से अफवाहें फैल रही है कि एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो चुका है. इस अफवाह के फैलते ही पूरे देश में हलचल मच गई. कई नेता और अभिनेता ने कंडोलेंस देना भी शुरू कर दिया. इसके बाद हेमा मालिनी और सनी देओल को पोस्ट डालकर लोगों को बताना पड़ा, सचेत करना पड़ा कि धर्मेंद्र की मौत नहीं हुई है. बल्कि वह पहले से ठीक है और रिकवर कर रहे हैं.

हेमा मालिनी ने गैर जिम्मेदारी पर नाराजगी भी जताई. और लोगो से इस खबर पर विश्वास न करने की अपील की.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...