Lin Laishram: लिनथोइंगम्बी लैशराम यानि लिन लैशराम मणिपुर के इंफाल की रहने वाली हैं. वे एक पौपुलर मौडल, ऐक्ट्रैस और बिजनैस वूमन हैं. लिन ने 'मैरी कौम', 'रंगून', 'उमरिका', 'ओम शांति ओम' आदि कई फिल्मों में छोटी, मगर प्रभावशाली भूमिका निभाई है. लिन एक मौडल, अभिनेत्री और क्लाउड किचन की ओनर भी हैं.

खूबसूरत, हंसमुख, विनम्र लिन ने वर्ष 2008 में 'मिस नौर्थ ईस्ट' में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया है और शिलांग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता रहीं. लिन लैशराम पहली मणिपुरी मौडल हैं, जिन्होंने नैशनल टैलीविजन पर स्विमसूट पहना था. इस के लिए उन के होम टाउन में कई विवाद हुए, लेकिन उन्होंने वही किया, जो उन्हें पसंद है.

ग्लैमर की इस दुनिया के अलावा लिन का टैलंट तीरंदाजी में भी है. लिन ने 10 साल की उम्र में अपने पिता चंद्रसेन लैशराम, जो मणिपुर आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष थे, उन से प्रेरित हो कर तीरंदाजी के क्षेत्र में कदम रखा। वे तीरंदाजी में जूनियर नैशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं. चोट के कारण उन्होंने खेल से दूरी बना ली, लेकिन तीरंदाजी के प्रति उन का प्यार कभी खत्म नहीं हुआ. आज वे मणिपुर आर्चरी एसोसिएशन की प्रेसिडैंट हैं और अपने पति और अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ मिल कर दिल्ली आर्चरी टीम पृथ्वीराज योद्धास की को ओनर भी हैं, ताकि इस खेल को दिशा मिले और खेलप्रेमी इस ओर रुख करें.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...