बौलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते से हर कोई वाकिफ हैं. दीपिका रणवीर के दिल के काफी करीब हैं. वो दोनों अक्सर ही साथ दिख जाते हैं लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ कि रणवीर को दीपिका नहीं बल्कि बौलीवुड की देसीगर्ल यानी प्रियंका चौपड़ा की याद आ रही है. प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर प्रियंका से बोलते हैं कि अब वह लौट आएं.

तो आपको बता दें कि इसके पीछे का कारण दीपिका व रणवीर के रिश्तें नहीं बल्कि रणवीर और प्रियंका की दोस्ती है. दरअसल, बात यह है कि प्रियंका रणवीर की काफी अच्छी दोस्त हैं और वो पिछले काफी समय से बौलीवुड से दूर हैं और अपने हौलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं. जिसकी वजह से प्रियंका को कई स्टार्स भी मिस करते हैं और रणवीर सिंह भी उन्हें मिस कर रहे हैं. वह प्रियंका को एक बार फिर से बौलीवुड फिल्मों में काम करते हुए देखना चाहते हैं, इसलिए वह प्रियंका को बौलीवुड में वापस लौटने को कह रहे हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...