बौलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कई बार सोशल मीडिया पर अपने मोटापे को लेकर कई बार ट्रोलर्स का शिकार हुईं है. सोनाक्षी ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म दबंग से बौलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्हें कई बार अपने वजन को लेकर ट्रोल होना पड़ा लेकिन अब अपनी एक तस्वीर के साथ उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब दिया है. दरअसल, सोनाक्षी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी एब्स दिखा रही हैं और यह उनके ट्रोलर्स के लिए एक कड़ा जवाब है.
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनका लक्ष्य लगातार अपने दायरों से बढ़कर खुद का सर्वश्रेष्ठ देना है. सोनाक्षी ने कहा, "मेरा लक्ष्य लगातार अपने दायरों से बढ़कर हर रोज अपना सर्वश्रेष्ठ देने की दिशा में आगे बढ़ना है. मैंने पहले ऐसा कभी नहीं किया, लेकिन, अब मैं केवल बेहतर और बेहतर करना चाहती हूं." उन्होंने कहा, "मैं अपने दायरों से बढ़कर काम करना चाहती हूं और मैं जो भी करती हूं उसके लिए खुद को चुनौती देना चाहती हूं - अपने खानपान से लेकर रोजमर्रा के व्यायाम तक में आखिरकार कड़ी मेहनत और समर्पण ही काम आता है. इसका कोई शौर्टकट नहीं है."
