दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बौलीवुड की बेस्ट जोड़ी में से एक हैं. आज यानी कि 14 नवंबर को दोनों की पहली शादी की सालगिरह है. आम तौर पर ज्यादातर सेलेब्स इस स्पेशल डे पर पार्टी करते हैं, कहीं घूमने जाते हैं, लेकिन इस जोड़ी ने ऐसा न करके एक टेंपल में जाना सही समझा. दोनों वेंकटेश्वर पहुंचे थे जहां से उनकी फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं. दोनों इस दौरान न्यूली वेड कपल की तरह लग रहे हैं. दीपिका ने इस दौरान रेड कलर की साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई है. इसके साथ ही दीपिका ने मांग में सिंदूर लगा रखा है. दीपिका काफी खूबसूरत लग रही हैं.

ट्रेडिशनल लुक में नजर आए दोनों...

वहीं रणवीर ने इस दौरान औफ़ व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा के साथ रेड कलर की चुन्नी कैरी की हुई है. दोनों की जोड़ी हमेशा की तरह प्यारी और परफेक्ट लग रही है. फैन्स को भी दोनों का ये अंदाज पसंद आ रहा है. सभी उनके इस सिंपल और प्यारे सेलिब्रेशन की तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- दीपिका-रणवीर की पहली एनिवर्सरी पर देखिए शादी का रोमांटिक Wedding एल्बम

 

View this post on Instagram

 

Deepveer @deepikapadukone @ranveersingh #deepveer #deepikaranveer #deepikapadukone #deepikapadukonefc #deepika #love #ranveersingh #shahrukhkhan #shahidkapoor #aliabhatt #priyankachopra

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...