बौलीवुड के पौपुलर कपल्स में से एक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह आज यानी 14 नवंबर को अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी मना रहे हैं. 6 साल तक रिलेशनशिप में रहकर अपनी फिल्मों से फैंस को एंटरटेन करने वाले इन सितारों की लव स्टोरी जितनी खास है उतनी इनकी वेडिंग फोटोज भी फैंस का दिल जीतने वाले है. आज हम आपको दीपिका-रणवीर की पहली सालगिरह पर दोनों की शादी की कुछ फोटोज दिखाएंगे, जिसे देखकर आप कहेंगे ये मेड फौर इच अदर कपल है.
दो रीति रिवाजों से बंधे शादी के बंधन में
सभी को पता है कि रणवीर सिंधी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं और दीपिका साउथ से, जिसके चलते दोनों की शादी दो रीति रिवाजों से हुई थी.
देश से बाहर की थी शादी
दीपिका का और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में दोनों ने 14 नवंबर को तमिल रीति रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों से शादी की थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी पौपुलर हुई थी.
