Sara Ali Khan: महिलाओं में पीसीओडी की समस्या एक ऐसी बीमारी है जिसमें वजन कम करने में कई दिक्कतें आती है, इस प्रौब्लम में आम लड़कियों की तरह आसानी से वजन कम नहीं होता. इस वजह से ऐसी लड़कियां न सिर्फ निराश हो जाती है बल्कि डिप्रेशन का शिकार भी हो जाती हैं. अभिनेत्री सारा अली खान फिल्मों में आने से पहले बहुत ज्यादा मोटी थी, खाने पीने की भी शौकीन थी और मस्तमौला वाली जिंदगी जी रही थी.वह पीसीओडी बीमारी से जूझ रही थी इसलिए भी उनका वजन कम नहीं हो रहा था, बल्कि दिन ब दिन बढ़ रहा था. एक समय ऐसा आया कि सारा अली खान का वजन 96 तक पहुंच गया , लेकिन जब सारा अली खान ने फिल्मों में काम करने का फैसला किया तो सबसे पहले उन्होंने शेप में आने क वजन के लिए वजन कम करने फैसला किया. जिसके लिए उन्होंने फिटनेस जर्नी की शुरुआत की. इसमें सही डाइट, सही वर्कआउट और सही लाइफस्टाइल पर ध्यान केंद्रित किया. यह फिटनेस जर्नी अनुशासन से भरी हुई थी और यह जर्नी कुछ महीनों की नहीं बल्कि कई सालों की थी , वह अपना वजन कम करने के लिए लगातार डटी रही और आखिरकार 96 किलो की भारीभरकम सारा अली खान से 51 किलो की नाजुक कली और सेक्सी गर्ल बन गई.
