Rajkummar Rao: कलाकार छोटा हो या बड़ा , हिट हो या फ्लॉप, हर किसी का कोई ना कोई फेवरेट कलाकार होता है जो उनकी प्रेरणा होता है. लेकिन कई बार उन कलाकार के मातापिता भी अपने पसंदीदा कलाकार को देखना या सुनना चाहते हैं. कलाकार और आम इंसान का रिश्ता दिल का रिश्ता होता है, पसंद का रिश्ता होता है, आपसी मुलाकात नहीं होने के बावजूद भी वह दिल से प्यार करने लगते हैं, तभी तो बॉलीवुड के सुपरस्टार फिर चाहे वह अमिताभ बच्चन हो या शाहरुख खान या फिर सलमान खान हो, उनके कई सारे प्रशंसक इन कलाकारों की एक झलक देखने के लिए घंटों इनके घर के बाहर इंतजार करते नजर आते हैं.
हाल ही में राजकुमार राव ने भी ऐसा ही एक किस्सा शेयर किया जो उनकी मां से रिलेटेड था. राजकुमार राव के अनुसार उनकी मां जो अब इस दुनिया में नहीं है वह अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन थी और उनकी दिली तमन्ना थी कि वह एक बार अमिताभ बच्चन से जरूर मिले और अमित जी को करीब से देखें, लेकिन उनकी बीमारी की वजह से यह संभव नहीं हो पाया, और उनका देहांत हो गया. राजकुमार राव के अनुसार, “ मुझे बहुत गिल्टी थी कि मैं अपनी मां की इच्छा पूरी नहीं कर पाया.
