इस से पहले भी विजयेता ने सामयिक विषयों को ले कर कई फिल्में बनाई हैं, जिस में उन की शौर्ट फिल्म ‘ब्लाउज’ लोकप्रिय फिल्म रही। इस के अलावा विजयेता ने कई टीवी विज्ञापनों में भी काम किया है.
जागरूकता चाइल्ड मैरिज को ले कर 'किकिंग बौल्स’ को बनाने को ले कर विजयेता कहती हैं कि मेरा इस फिल्म को बनाने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना है. इस की कहानी मुझे बहुत रुचिकर लगी. ऐसी घटनाओं को दुनिया में दिखाई जानी चाहिए. अभी भी राजस्थान के अजमेर के पास के गांवों में चाइल्ड मैरिज होते हैं, जिसे लोग धूमधाम से करते हैं. किसी को उस लड़की की लाइफ के बारे में चिंता नहीं होती.
इन सब चीजों को शहरों में रहने वाले लोगों को पता नहीं होता. इस फिल्म को बनाए जाने के बाद लोगों के मन में बहुत सारे सवाल आए, जिस का जवाब मैं ने दिया. मुझे भी कई सारी नई बातों का पता इस फिल्म के दौरान लगा. यह अच्छा लगा कि काफी लोग इस फिल्म को देख कर प्रेरित हुए और फिल्म को कई पुरस्कार भी मिले.
