Star Kids : हिंदी सिनेमा में इन दिनों स्टार किड्स के लौंच होने के दिन चल रहे हैं. एक के बाद एक स्टार किड की फिल्में आ रही हैं, लेकिन दर्शकों को इन में से एक भी पसंद नहीं आ रहा है. इन सब को देख दर्शक यही कह रहे हैं कि इन्हें अभी ऐक्टिंग की क्लास लेने की सख्त जरूरत है या फिर इन के जींस में ऐक्टिंग है ही नहीं.

ऐक्टिंग नहीं आती

हाल ही में श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की फिल्म 'नादानियां' रिलीज हुई है. इस फिल्म को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है, क्योंकि दर्शकों को स्टारकिड्स की ऐक्टिंग जरा भी पसंद नहीं आ रही.

ऐसा पहली बार नहीं है जब लोगों ने स्टारकिड्स को दोबारा सीखने की सलाह दी हो. खुशी इब्राहिम से पहले इन स्टारकिड्स की ऐक्टिंग को फैंस ने पसंद नहीं किया था. खुशी की ऐक्टिंग देख लोगों ने अपना सिर पकड़ लिया और कह रहे हैं कि इन्हें अभी सीखने की काफी जरूरत है.

इस श्रृंखला में अगर श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की बात की जाए, तो उन की फिल्में या वैब सीरीज कुछ भी नहीं चलीं. दर्शकों ने उन्हें ऐक्टिंग न कर कुछ दूसरा कैरियर चुनने का सलाह दिया. आज जाह्नवी फिल्मों से अधिक विज्ञापनों में दिखाई पड़ती हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...