बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित नेने जब भी कुछ करती है, कमाल ही करती है, दो पीढ़ी के साथ अभिनय कर चुकी माधुरी एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर अपनी नई फिल्म मां बहन के साथ नजर आएंगी , माधुरी के साथ तृप्ति डिमरी , रवि किशन, धरना दुर्गा, गीताजंली कुलकर्णी शार्दुल भारद्वाज और अरुणोदय सिंह भी है . इस फिल्म का डायरेक्शन और कहानी सुरेश त्रिवेणी की है. माधुरी मां बहन फिल्म में अपने किरदार को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं,

अपने किरदार को लेकर माधुरी का कहना है कि इस फिल्म में वह दो बेटियों की सिंगल मदर है , जो अपने बुढ़ापे की परवाह न करते हुए एकदम ग्लैमरस और सेक्सी है,मेरे किरदार का नाम रेखा है , जिसकी अदाओं के कई सारे मर्द दीवाने है और रेखा अपना मनपसंद काम वाइन शॉप चलाती है. साथ ही अपनी अदाओं से सब मर्दों को घायल करके अपना उल्लू भी सीधा कर लेती है. मेरा किरदार इस फिल्म में परंपरागत मां से बिल्कुल अलग है.

madhuri dixit

मैं इस फिल्म में जिंदगी को पूरी तरह जीने वाली आशिक मिजाज और मस्तीखोर मां बनी हूं. माधुरी के अनुसार मुझे जब सुरेश त्रिवेणी पहली बार इस फिल्म की कहानी सुनाने आये तो मैंने फिल्म का शीर्षक पूछा , जब सुरेश जी ने फिल्म का टाइटल मां बहन बताया तो मुझे लगा कि वह मजाक कर रहे हैं. लेकिन जब मैंने इस फिल्म की कहानी सुनी तो मुझे फिल्म का टाइटल सही लगा.

फिल्म के टाइटल के अनुसार क्या असल जिंदगी में कोई ऐसा मिला जिसकी मां बहन करने का मन हुआ हो?

इस सवाल पर ठहाका लगाकर हंसते हुए माधुरी बोली नहीं ऐसा तो कोई नहीं मिला,लेकिन कभी कभी कुछ लोग ऐसे मिल जाते है कि ऐसा मन कर जाता है , लेकिन बाद में सोचती हूं छोड़ो जाने दो. माधुरी के अनुसार मैंने इसमें एकदम उत्तर प्रदेश स्टाइल में डायलॉग बोले हैं जिसमें मुझे बहुत मजा आया. इसके अलावा सेट पर भी माहौल बोहत अच्छा रहता था , मेरी दो बेटियां बनी तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा हम सब मिल कर बोहत मस्ती मजाक करते थे , क्योंकि यह फिल्म सस्पेंस मर्डर और कौमेडी से भरी मजेदार कहानी है, इसलिए सेट पर माहौल भी पॉजिटिव और कॉमेडी हंसी मजाक वाला रहता था.

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता 
 आपके लिए स्पेशल छूट 

आज ही सब्सक्राइब करें सरिता   आपके लिए स्पेशल छूट 

सुरेश त्रिवेणी बहुत ही अच्छे कहानीकार और डायरेक्टर है , इसलिए मैंने उनसे कहा कि वह एक फिल्म मेरे और अनिल कपूर के साथ बनाएं. माधुरी के अनुसार मुझे हमेशा से ही कॉमेडी फिल्म में काम करना पसंद रहा है . लेकिन काफी समय से मुझे कोई अच्छी कॉमेडी फिल्म ऑफर नहीं हुई जब मुझे मां बहन फिल्म ऑफर हुई तो मुझे इसकी कहानी बहुत अच्छी लगी , क्योंकि इस फिल्म में लड़कियों की भावनाओं को हास्य रूप में प्रस्तुत करते हुए एक बेहतरीन भावनात्मक कहानी को पेश करने की कोशिश की गई है. यह एक ऐसी हास्य रूप में प्रस्तुत कहानी है जो जिंदगी के कई रंगों को प्रस्तुत करती है.

इस फिल्म के जरिए मेरी डार्क कॉमेडी में एंट्री हुई है. इस फिल्म में हास्य और भावनात्मक बारीकियों के मिश्रण को विशिष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया है. यह फिल्म सिर्फ अपराध या रहस्य से भरी कॉमेडी फिल्म ही नहीं है , बल्कि यह फिल्म परिवार के सभी सदस्यों के साथ एक साथ बैठ कर देखी जाने वाली फिल्म है जो 4 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है .

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...