Mansi Salvi interview : जी टी वी के सीरियल आशीर्वाद से अपना अभिनय करियर शुरू करने वाली मानसी सालवी अन्य सीरियल कोई अपना सा ,सारथी,प्यार का दर्द मीठा मीठा प्यारा प्यारा , दिल से दिल तक ,सती सत्या की शक्ति आदि सीरियल में अपनी शक्त अभिनय दिखा कर अभिनय जगत में अच्छा नाम कमा चुकी है .इसके अलावा मराठी फिल्म असंभव से फिल्मों में शुरुवात की है. फिलहाल मानसी अपने नए सीरियल महादेव एंड सनस को लेकर चर्चा में है , इस सीरियल में मानसी भानू नाम की जिद्दी और घमंडी औरत का किरदार निभा रही हैं,जो पूरी तरह निगेटिव किरदार है लेकिन मानसी के अनुसार भले ही उनका किरदार निगेटिव है ,लेकिन मजेदार भी है.मानसी का इस सीरियल में काम करने का अनुभव कैसा रहा ? निगेटिव किरदार निभाना उनके लिए कितनी बड़ी चुनौती है?जानते है मानसी सालवी से उनके खास अंदाज में ,ताजातरीन बातचीत के दौरान ....
कलर्स के 'महादेव एंड संस' में अपनी भावनात्मक रूप से जटिल भूमिका पर आपका क्या कहना है ?
“प्यार चोट पहुंचा सकता है, और भानु इसे साबित करती है मेरा किरदार निगेटिव है लेकिन दमदार है .मुझे ये भानू का रोल निभाने में बहुत मजा आ रहा है . सच कहूं तो निगेटिव रोल निभाने में जो मजा है वो पॉजिटिव में नहीं है . ‘महादेव एंड संस’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पौन्स मिल रहा है, जिसने परिवार के रिश्तों के इमोशनल चित्रण से लोगों के दिलों को छू लिया है. यह एक ऐसी कहानी है जहां प्यार घर बनाता है, लेकिन डर नियम लाता है, यह शो हरदोई के पवित्र शहर में सेट है और बाजपेयी परिवार की टूटी हुई विरासत की कहानी दिखाता है, जहां दो बहनें एक गहरी खाई के दो अलगअलग तरफ खड़ी हैं. बाजपेयी परिवार की मजबूत इरादों वाली मुखिया भानु का किरदार निभा रहीं मै एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हूँ जिसका प्यार धीरे-धीरे कड़वाहट में बदल गया है, गर्व और दर्द से भरे किरदार को निभाने की चुनौती और अपनी को-स्टार के साथ औफस्क्रीन शेयर किए जाने वाले गर्मजोशी भरे बहन जैसे रिश्ते के बारे में इस सीरियल में दिखाया गया है .
