Smriti Shinde new show : राजनीतिक परिवार में जन्मीं प्रोड्यूसर स्मृति शिंदे, राजनेता सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं. उन को बचपन से ही कला के क्षेत्र में जाने की इच्छा थी. उन्होंने हमेशा लीक से हट कर काम करना पसंद किया और यही वजह है कि उन्होंने आम इंसान और उस की भावनाओं से जुड़ कर टीवी शो बनाना पसंद किया. उन के इस चौइस को पेरैंट्स का सहयोग हमेशा मिला है. खासकर पिता ने कभी भी किसी काम से उन्हें रोका नहीं. काम के दौरान उन्होंने शादी की और मां बनी, लेकिन किसी कारणवश उन का रिश्ता चल नहीं पाया और उन्होंने डिवोर्स ले लिया.

अब वे सिंगल मदर हैं और अपने बच्चों के साथ खुश हैं. सोनी सब पर उन की धारावाहिक 'हुई गुम यादें, एक डाक्टर दो जिंदगियां' चल रही हैं, जिसे ले कर वे बहुत खुश हैं।

उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में गृहशोभा से बात की। पेश हैं, कुछ खास अंश :

अलग कौन्सेप्ट

यह शो उन के जीवन की सब से अलग और खास शो है। वे कहती हैं कि बाकी शो से यह एक अलग कौन्सेप्ट है, जो प्रेरणादायक रही. इस के अलावा अधिकतर शो में फीमेल प्रोटोगोनिस्ट होती हैं, लेकिन इस में एक पुरुष प्रोटोगोनिस्ट है. साथ ही जब हमें जीवन में एक अच्छा मौका मिलता है, तो उस में हम सभी अच्छा काम कर सकते हैं। मसलन, एक रिलेशनशिप हो या दैनिक जीवन में इसे सुधार सकते हैं, इसी पर आधारित शो है. इस के अलावा हर शो को कहने में एक चुनौती होती है। इस में एक डाक्टर और उस से जुड़े लोगों की कहानी है, जिस में उस की मैमोरी खो जाती है, ऐसे में लोगों का नुकसान और उन के संघर्ष को दिखाने की कोशिश की गई है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...