Bollywood crime cases : बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध कलाकार जिनकी एक झलक देखने के लिए दर्शकों और प्रशंसकों की लंबी कतार उनके बंगले और शूटिंग स्थल पर भीड़ के रूप में नजर आती है. वही कलाकार जो दर्शकों के दिल की धड़कन है महंगे आलीशान घरों और लाखों करोड़ों की कार में घूमने वाले बॉलीवुड स्टार फिर चाहे वह सलमान खान हो संजय दत्त हो या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ही क्यों ना हो जब किसी कारणवश जेल पहुंच गए ,तो उनकी मनोस्थिति क्या होगी यह बताने की जरूरत नहीं है.
क्योंकि आम इंसान हो या अमीर या बॉलीवुड स्टार, जेल जाना कोई भी पसंद नहीं करता. इनफैक्ट कोर्ट कचहरी, हवालात हो या अस्पताल , हर किसी के लिए यह सारी जगह किसी नर्क से कम नहीं है , बावजूद इसके अगर किसी को भी किसी भी कारण वश जेल जाना पड़ता है तो वह समय उसकी जिंदगी का सबसे बुरा वक्त होता है . लेकिन जैसे कि कहा जाता है अपने बुरे कर्मों का हिसाब हर किसी को देना पड़ता है, और कई बार जो नसीब में लिखा होता है वो मुकद्दर बन कर सामने आता ही है.
और अगर यह खराब वक्त उन लोगों पर आ जाए जो लाखों करोड़ों में खेलते हो, महंगी कारों में घूमते हो, और जो कई बार अपने आप को भगवान समझने लगते हो , ऐसे लोग जब जेल पहुंचते हैं तो उनकी हालत पतली हो जाती है , शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जब ड्रग्स के चक्कर में जेल चले गए थे , तो आर्यन ने वहां जेल में 17 दिन बिताए थे , खबरों के अनुसार शुरुआत के चार दिन आर्यन की हालत इतनी खराब थी कि वह बिना कुछ खाए पिए सिर्फ ग्लूकोज बिस्किट खाकर वक्त काट रहे थे, अच्छा बाथरूम ना होने की वजह से वह बाथरूम तक जाने को तैयार नहीं थे , इसी तरह सूत्रों के मुताबिक जब हिरण के मामले में जब सलमान खान जेल पहुंचे तो वहां के ख़राब बाथरूम की हालत देख कर उन्होंने अपने खर्चे पर जेल में बाथरूम बनाएं ताकि उनके जाने के बाद भी कैदियों को बाथरूम की सुविधा मिल सके.
