Tamannaah Bhatia diet plan : अभिनेत्री और आइटम डांसर तमन्ना भाटिया अपनी खूबसूरती और सेक्सी फिगर को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है तमन्ना भाटिया की टोंड बॉडी जबरदस्त एनर्जी ने निर्देशकों को हमेशा हैरान किया है.  लेकिन  इस अच्छे खूबसूरत फिगर के पीछे सिर्फ नेचुरल ब्यूटी ही नहीं बल्कि ढेर सारी मेहनत भी है . हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया ने अपने फिगर और फिटनेस को लेकर खास तौर पर बातचीत की .

तमन्ना भाटिया के अनुसार उनके फिटनेस का राज सिर्फ जिम जाकर पसीना बहाना नहीं है बल्कि यह जानना भी जरूरी है कि वर्कआउट से पहले किस तरह का खाना खाना चाहिए और किस तरह की चीजों से बचना चाहिए , एक कड़वी सच्चाई यह भी है की जो चीज जुबान के लिए स्वादिष्ट होती है वही सेहत के लिए हानिकारक होती है . जैसे कि मुझे मीठा बहुत पसंद है लेकिन मुझे यह भी पता है कि अगर मैंने मीठा खाना लगातार जारी रखा तो मुझे मोटे होने से कोई नहीं बचा पाएगा .

एक्सरसाइज से पहले क्या खाएं और क्या ना खाएं

मैं खाली पेट एक्सरसाइज नहीं करती बल्कि एक्सरसाइज करने से एक घंटा पहले कुछ ऐसा खाती हूं जिसे भूख भी मिट जाए और आराम से खाना डाइजेस्ट भी हो जाए , इसलिए एक्सरसाइज से पहले मैं वही सब चीज खाती हूं जो मुझे एनर्जी दे और मेरी भूख को भी शांत करें, जैसे हाई क्वालिटी काबस और मीडियम प्रोटीन का कंबीनेशन मांसपेशियों को ताकत देता है लिहाजा एक्सरसाइज शुरू करने से एक घंटा पहले मै ताजे फल और ग्रीन योगर्ट  लेना आसान ऑप्शन समझती हूं ,

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...