Bollywood young romantic actors : सुल्तान’ और ‘टाइगर ज़िंदा है’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक अली अब्बास जफ़र अब ‘सैयारा’ के हीरो अहान पांडे को अपनी अगली अनटाइटल्ड फिल्म में निर्देशित कर रहे हैं, जिसे यश राज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है.
आहान वही हीरो है जिसने अपनी पहली ही फिल्म सैयारा में रोमांटिक हीरो की इमोशनल एक्टिंग दिखा कर दर्शकों को रुला दिया था, इस फिल्म ने 500 करोड़ का बिजनेस किया था उसी आहान को अली अब्बास बतौर निर्देशक अपनी अगली फिल्म में निर्देशित करने जा रहे है. अली आहान से काफी प्रभावित है जिसके पीछे खास वजह बताते हुए अली ने बताया है कि अहान में आज की पीढ़ी के किसी भी अभिनेता में न मिलने वाला एक ओल्ड-स्कूल रोमांटिक हीरो का आकर्षण आहान में उनको नजर आया है.
वे कहते हैं, “मुझे अहान में जो सबसे ज़्यादा पसंद है, वह है उसकी सच्चाई, आज के दौर में, जब बहुत कुछ बनावटी और परफॉर्मेटिव लग सकता है, अहान अपने अभिनय में एक पुरानी ईमानदारी लेकर आता है — बिल्कुल उन रोमांटिक हीरोज़ की तरह जिन्हें देखकर हम बड़े हुए हैं और जिन्हें प्यार किया है. कैमरा इसे महसूस करता है. आप स्क्रीन पर बनावटी संवेदनशीलता नहीं दिखा सकते, वह कभी असर नहीं करती.अहान संवेदनशील होने से डरता नहीं है और यही बात उसे खास बनाती है.अली के अनुसार “दर्शकों ने अहान से इसलिए जुड़ाव महसूस किया है क्योंकि वह उन्हें प्रभावित करने की कोशिश नहीं करता.वह बस उस पल में मौजूद रहता है.उसमें एक नरमी है, लेकिन साथ ही ताक़त भी. यही संतुलन दर्शकों को उसके साथ खड़ा करता है, खासकर लव स्टोरीज़ में.मुझे सच में लगता है कि उसमें उन दुर्लभ रोमांटिक हीरोज़ में शामिल होने की क्षमता है, जो फिल्म खत्म होने के बाद भी दर्शकों को कुछ महसूस करवा जाते हैं.
