स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' रीबूट वर्जन में फैंस को नई 'कोमोलिका' इंतजार बेसब्री से है. वहीं टीवी एक्ट्रेस हिना खान के सीरियल छोड़ने के बाद अब नई 'कोमोलिका' शो से जुड़ने वाली हैं. हाल ही में खबर कि 'कोमोलिका' रोल के लिए कईं टीवी एक्ट्रेसेस को चुना गया था, जिनमें आमना शरीफ का नाम फाइनल हुआ था. पर अब 'कोमोलिका' के लुक में आमना की कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसकी फैंस तारीफें कर रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं उनके लुक की कुछ वायरल फोटोज...
प्रोमो में कुछ यूं नजर आई 'कोमोलिका'
एकता कपूर ने लोगों की उत्सुकता को समझते हुए ज्यादा देर नहीं की और कुछ देर पहले ही उन्होंने इस सीरियल का नया प्रोमो लौन्च कर दिया है, जिसमें नई 'कोमोलिका' की झलक देखने को मिली है. सामने आए इस प्रोमो में 'प्रेरणा' कह रही है कि, 'मैं इस समय जिंदगी के दो राहें पर खड़ी हूं..दिल अनुराग से जुड़ा और मजबूरी ने मुझे मिस्टर बजाज के साथ जोड़ दिया है.'
