रेटिंगः दो स्टार
निर्माताःआदित्य चोपड़ा
निर्देशकःसिद्धार्थ आनंद
कलाकारः रितिक रोशन, टाइगर श्रौफ, वाणी कपूर, आशुतोष राणा, दीपानिता शर्मा,अनुप्रिया गोएंका
अवधिः दो घंटे 34 मिनट
‘‘बैंग बैंग’’जैसी सफल फिल्म देने के बाद बतौर लेखक व निर्देशक सिद्धार्थ आनंद पूरे पांच वर्ष के अंतराल के बाद एक्शन रोमांचक फिल्म ‘‘वार’’लेकर आए है, मगर इस फिल्म से वह निराश ज्यादा करते हैं.
कहानीः
कभी देशभक्त रहे भारतीय जासूस कबीर (रितिक रोशन ) जब गद्दर बन जाते हैं, तो रक्षा मंत्री का आदेश होता है कि कबीर को खत्म कर दिया जाए, तब कबीर को खत्म करने की जिम्मेदारी कर्नल लूथरा (आशुतोष राणा) कभी कबीर के शिष्य रहे खालिद (टाइगर श्रौफ) को देते हैं. खालिद को बेहतरीन जासूस बनाने वाले कबीर ही थे. अब शुरू होता है गुरू और शिष्य के बीच चूहे बिल्ली वाला युद्ध.कहानी वर्तमान से दो साल पहले जाती है और तब खालिद के पिता मेजर रहमानी की कहानी के साथ कबीर के सफल कारनामे सामने आते हैं. देश के दुश्मन रिजवान इलियासी को पकड़ने की मुहीम के दौरान अचानक कबीर गद्दार हो जाते हैं और वह नायडू की हत्या कर देते हैं, इससे रक्षा मंत्री नाराज होती हैं. फिर कहानी वर्तान मे चलती है. इंटरवल के बाद कहानी एक बार फिर छह माह पीछे जाती हैं और तब डांसर नैना (वाणी कपूर)का आगमन होता है.पर नैना की मौत के साथ अतीत गायब और फिर कहानी वर्तमान में लौट आती है.
