Akshay Kumar : अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. इस फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों और आलोचकों से फिल्म को सिर्फ और सिर्फ तारीफ मिली है. खास तौर पर अक्षय कुमार के इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय को सराहा गया. अक्षय कुमार का साथ दे रहे फिल्म में अनन्या पांडे और आर माधवन के सशक्त अभिनय की भी फिल्म क्रिटिक और दर्शकों द्वारा तारीफ हुई. ऐसे में कहना गलत ना होगा अक्षय कुमार की काफी सारी फ्लौप फिल्मों के बाद केसरी चैप्टर 2 हिट फिल्मों का खाता खोल सकती है.

फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग के दर्दनाक हादसे पर केंद्रित है जिसकी सच्चाई को सामने लाने वाले भारत के ब्रिटिश सरकार के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील सी शंकरन नायर की जीवनी पर केंद्रित है उन्होंने सच्चाई का साथ देकर पूरी ब्रिटिश सरकार को हिला के रख दिया था और जलियांवाला बाग में मरे लोगों को न्याय दिलाया था. अक्षय कुमार ने वकील सी शकरन नायर का किरदार बखूबी निभाया है. वैसे भी अक्षय कुमार उन फ्रीडम फाइटर की कहानी पर फिल्म बनाने और ऐसी महान हस्तियों का किरदार निभाने में माहिर हैं जिन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है, देश के लिए कुर्बान हुए है लेकिन उनका नाम देश के इतिहास से गायब है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...