Rekha  : प्रसिद्ध एंकर रजत शर्मा जिनके तीखे सवालों से हर कोई घबराता है, बहुत-बहुत सोच समझ कर जवाब देता है. परंतु सालों से चला आ रहा 'आप की अदालत' शो राजनेता और अभिनेता सभी से रूबरू करा चुका है. फिर चाहे वह बाला साहेब ठाकरे हो अमिताभ बच्चन हो, शत्रुघ्न सिन्हा हो राजेश खन्ना हो या शाहरुख सलमान आमिर खान, कंगना रनौत, सोनाक्षी सिन्हा आदि कलाकार ही क्यों ना हो 'आप की अदालत' में करीबन हर क्षेत्र से जुड़े प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हो चुकी है. और आपकी अदालत के रजत शर्मा के तीखे सवालों का सामना भी किया है . लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस है जिन्हें खुद रजत शर्मा अपने शो में आमंत्रित करना चाहते हैं लेकिन वह नाकामयाब रहे हैं और वह कोई और नहीं बल्कि प्रसिद्ध जानी-मानी अभिनेत्री रेखा है 70 साल की उम्र के बावजूद अपनी खूबसूरती और अदाओं को लेकर लाखों दिलों की धड़कन कहलाने वाली रेखा रजत शर्मा को देखकर नौ दो ग्यारह हो जाती है.

'आप की अदालत' के रजत शर्मा के अनुसार वह तहे दिल से चाहते थे एक बार आपकी अदालत में रेखा जी शामिल हो. रजत शर्मा के अनुसार, मैं इस जुगाड़ में लगा भी था कि किस तरह में रेखा जी को अपने शो में लेकर आऊं, गुलशन ग्रोवर मेरा बहुत अच्छा दोस्त है एक बार मैं उसको मिलने एक शूटिंग में गया था जहां पर रेखा भी शूटिंग कर रही थी मैंने सोचा कि अभी अच्छा मौका है मैं रेखा जी से शो में आने के लिए बात कर सकता हूं. लेकिन तभी उस फिल्म के डायरेक्टर ने आकर बताया की रेखा जी ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...