Met Gala 2025  : कियारा आडवाणी ने 2025 के Met Gala में अपने शानदार डेब्यू से सबको चौंका दिया. कियारा ने इस ग्लोबल फैशन मंच पर भारतीय सुंदरता और शिल्प का बेहतरीन प्रदर्शन किया. एक ऐतिहासिक पल में, वह Met Gala के रेड कार्पेट पर बेबी बंप के साथ चलने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं, जिससे उनकी मौजूदगी और भी खास और भावनात्मक बन गई.

मातृत्व की चमक से भरी हुई आई नजर-

अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहीं कियारा ने रेड कार्पेट पर एक शांत और सुंदर उपस्थिति दर्ज कराई. वह आत्मविश्वास, सौम्यता और मातृत्व की चमक से भरी हुई नज़र आईं. उनकी ड्रेस का नाम Bravehearts था, जो सिर्फ एक फैशन लुक नहीं बल्कि स्त्रीत्व, विरासत और बदलाव का प्रतीक थी. इस ड्रेस में एक खास सोने की ब्रेस्टप्लेट थी, जिसे घुंघरुओं और क्रिस्टल से सजाया गया था. इसमें दो प्रतीकात्मक आकृतियां थीं. मां का दिल और बच्चे का दिल, जो एक चेन जैसे गर्भनाल से जुड़ी थीं और मांबच्चे के रिश्ते की सुंदर कहानी कहती थीं.

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी

मशहूर फैशन आइकौन को दी श्रद्धांजलि

इस लुक के जरिए उन्होंने मशहूर फैशन आइकौन आंद्रे लिओन टैली को भी श्रद्धांजलि दी, जिनकी याद में उन्होंने एक डबल-पैनल केप पहना. जो उनके प्रसिद्ध स्टाइल का प्रतीक था. भारतीय कला और अंतरराष्ट्रीय सोच को मिलाकर कियारा ने इस मौके को एक निजी जीत और सांस्कृतिक पहचान में बदल दिया.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...