Mouni Roy : अभिनेत्री मौनी राय को 'प्राइड औफ बंगाल अवार्ड्स' में मिला 'सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री’ का खिताब बंगाल की उत्कृष्टता की समृद्ध विरासत को सम्मानित करने के लिए हर साल भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंडल और यंग लीडर्स फोरम एक समारोह का आयोजन करती है, जिसमें बंगाल के प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘प्राइड औफ बंगाल अवार्ड्स’ के अंतर्गत विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा जाता है. यह विशिष्ट कार्यक्रम उन उल्लेखनीय व्यक्तियों को पहचान और सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है, जिन्होंने रक्षा, शिक्षा, व्यापार, मीडिया, खेल, खाद्य, फैशन, कला और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

मिला पुरस्कार

इस बार ये गौरवपूर्ण अवार्ड बौलीवुड और टेलीविजन की खूबसूरत अदाकारा मौनी रौय को ‘सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री’ के रूप में सम्मानित किया गया. मौनी ने अपनी अदाकारी से भारतीय मनोरंजन जगत में एक खास पहचान बनाई है. उन्होंने सफेद और सुनहरे रंग की खूबसूरत साड़ी पहनकर इस समारोह में आई और पुरस्कार स्वीकार करते हुए मौनी ने आयोजकों और अपने प्रशंसकों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की, जिनकी वजह से वह यहां तक पहुंच पाई है.

मिली प्रेरणा

आपको बता दें कि साधारण बंगाली परिवार में पली बड़ी हुई मौनी को बचपन से ही संगीत और डांस में रुचि थी, लेकिन अभिनय उनका कैरियर बनेगा, ये उन्होंने सोचा नहीं था, क्योंकि पूरा परिवार एकेडमिक क्षेत्र से है, ऐसे में मौनी आई ए एस औफिसर बनना चाहती थी, लेकिन स्कूल और कौलेज की नाटकों में अभिनय करतेकरते उन्हे लगा कि ये एक अच्छा फील्ड है, जिसके क्राफ्ट को वह पसंद कर रही है और इस फील्ड में काम करना उनके लिए अच्छी बात होगी.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...