सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर 'इंडिया वाला डांस' का जश्न मनाने वाले 'इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5' के आगामी एपिसोड में एक बेहद भावुक और यादों से भरा पल देखने को मिला.इस एपिसोड में माधुरी अपनी फिल्म 'मां बहन' को प्रमोट करने पहुंची , उसी दौरान जब माधुरी ने अपने जीवन और करियर का जश्न मनाने वाला एक विशेष वीडियो देखा तो उनको अपने बचपन, पारिवारिक मूल्यों और स्टारडम की यादें ताजा हो गई अपने उस सफर को याद कर माधुरी भावुक हो गईं, और उसी इमोशनल छड़ों को याद करते हुए माधुरी ने मुंबई के अपने पुराने घर जो जेबी नगर में था , वहां अपने बीते दिनों की दिल छू लेने वाली यादें साझा कीं. उन्होंने वहां के करीबी माहौल, छोटी-छोटी खुशियों और उन सीखों के बारे में बात की जो आज भी जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार देती हैं.शो के होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के उनके सफर को याद करने के अनुरोध पर, माधुरी ने सबसे पहले उस गर्मजोशी और अपनेपन को याद किया जिसने उनके बचपन के पड़ोस को परिभाषित किया था.
माधुरी के अनुसार आज सब लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय मोबाइल पर निकालते है लेकिन हम बचपन में पड़ोसियों के घर में ही धमाल मस्ती किया करते थे उस दौरान से जुड़ी कई पुरानी यादें है
क्योंकि मैं उनके साथ ही पली बढ़ी हूँ. वो हमारे फैमिली मेंबर जैसे थे ..किसी के घर में खाना खाना है, हमारे घर में आ जाते थे.हम बच्चे किसी के घर में चले जाते थे, उस वक्त हम कहते नहीं डरते थे कि ‘आंटी, आप पकोड़े बनाइये, आपके बनाए पकोड़े बहुत पसंद हैं हमें.’ वो जो रिलेशनशिप्स थे, अमेजिंग थे. आज वह सब कुछ नहीं मिलता आज हम ऐसे घरों में रहते हैं जहां पता भी नहीं होता आपके पड़ोस में कौन हैं. तब एक फैमिली जैसा एटमॉस्फियर था जेबी नगर में, वो बहुत कमाल का था. बच्चे साथ खेलते भी थे, पिटते भी थे साथ में सब लोग इट वास अमेजिंग”
