Parveen Babi : एक समय की जानीमानी खूबसूरत सुपरस्टार कहलाने वाली परवीन बॉबी जो खूबसूरती के मामले में हेमा मालिनी को भी पीछे छोड़ती थी, उनकी खूबसूरती की तुलना गुलाब के फूल से की जाती थी , हजारों लाखों लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने थे ऐसी बेहतरीन खूबसूरत टैलेंटेड एक्ट्रेस परवीन बॉबी सफल करियर के दौरान कई प्रेम संबंध भी रहे, अमिताभ बच्चन, महेश भट्ट, और कबीर बेदी के साथ उनका नाम जोड़ा गया था , नमक हलाल , शान, अमर अकबर एंथोनी, दीवार, देसी हिट फिल्में दे चुकी परवीन बॉबी की जिंदगी में एक समय ऐसा आया कि मानसिक बीमारी की शिकार हो गई , इस बीमारी के तहत परवीन बॉबी को ऐसा महसूस होता था की कोई उन्हें जान से मारना चाहता है,जिसके चलते परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन से लेकर नामी गिरामी पॉलीटिशियंस डायरेक्टर तक पर इल्ज़ाम लगा दिया कि वह परवीन बॉबी को जान से मारना चाहते है, उस दौरान परवीन बॉबी ने एक मैगजीन में इंटरव्यू देकर कई प्रसिद्ध हस्तियों पर जान से करने का इल्जाम लगाया. क्योंकि इंडस्ट्री में ज्यादातर लोग परवीन बॉबी की बीमारी से अवगत थे इसलिए उनकी खराब हालत किसी ने भी उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी .
परवीन बॉबी को पेरानाइड सिज़ोफ्रेनिया नामक मानसिक गहरी बीमारी थी, इस बीमारी में मरीज को हर किसी पर शक होता है कि वह उसे जान से मारना चाहता है. यही वजह है कि वह अकेले अपने घर में रहती थी, और खाने में सिर्फ अंडे खाती थी क्योंकि परवीन बॉबी को लगता था की कोई उनके अंडे में जहर नहीं मिला सकता , इसलिए वह बंद घर में रहती थी और सिर्फ उबले हुए अंडे ही खाती थी.
दुख की बात तो यह है फिल्मों की कामयाब हीरोइन परवीन बॉबी अपने आखिरी वक्त दर्दनाक मौत के साथ दुनिया को अलविदा कह कर गई. परवीन बॉबी की मौत के दौरान उनके पास कोई भी नहीं था . और दो-तीन दिन तक वह अपने घर में मृत पड़ी रही. परवीन बॉबी की पड़ोसनों ने जब तीन दिन तक दरवाजा बंद रहने के बाद दरवाजा खोला तो घर के अंदर वर्जिन बॉडी की लाश पड़ी थी . आखिरी दिनों में उनके हालात इतने खराब थे कि इस दौरान एक्टर परवीन बॉबी को डायबिटीज ओर गैंग्रीन होने की वजह से परवीन बॉबी के शरीर से बदबू आ रही थी.. और घर के बाहर तीन दिनों से न्यूज़पेपर ओर दूध की.थैली पड़ी थी.
गौरतलब है एक समय ऐसा भी था ,जब एक्टर गोविंदा के साथ भी हुआ था उनकी फिल्मों की सफलता के दौरान गोविंद को भी ऐसा लगता था की कि कोई उन्हें मारना चाहता है. इसी चक्कर में गोविंदा की मानसिक बीमारी का असर उनके करियर पर भी पड़ा , और उनकी फिल्में फ्लॉप होनी शुरू हो गई.
