Malaika Arora: एक्ट्रेस 49 साल की हैं लेकिन उन की फिटनैस और फिगर 20 साल वालियों पर भारी पड़ती है. उन की फिटनैस उन्हें कौन्फिडैंस देती है और वे लगभग किसी भी तरह की ड्रैस ट्राई करने से नहीं हिचकतीं. वहीं अगर आज की मैरिड वूमन की बात करें तो वे शादी के कुछ सालों बाद ही बेडौल हो जाती हैं. उन के लिए फिगर मैंटेन करना सिर्फ शादी तक ही जरूरी है.
एक रिसर्च में यह सामने आया है कि 35 से 49 साल के बीच की लगभग 50त्न महिलाएं ओवरवेट हैं. शौकिंग बात यह है कि इन में से ज्यादातर ओवरवेट होने की वजह मोटापे को नहीं बल्कि उम्र को मानती हैं. खुद को फिट और सैक्सुअली अट्रैक्टिव बनाए रखने में आखिर बुराई क्या है. आइए, जानते हैं कुछ सेलेब्स के फिटनैस सीक्रेट्स:
मलाइका का फास्टिंग फंडा
मलाइका अरोड़ा 49 वर्ष की उम्र में भी खूबसूरती और सैक्सी फिगर के चलते कम उम्र की हीरोइनों को टक्कर देती हैं. उन की खूबसूरती और सैक्सी फिगर के चर्चे हमेशा बौलीवुड में होते रहते हैं. सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की बीवी मलाइका अरोड़ा खान अब पति से तलाक ले कर अपनी जिंदगी अच्छे से बिता रही हैं. तलाक होने के मानसिक तनाव के बावजूद मलाइका ने अपनी फिगर को ले कर कभी कोई ढील नहीं दी.
