Aamir Khan Interview: आमिर खान उन ऐक्टरों में से एक हैं जो अपनेआप को स्टार नहीं बल्कि आम इंसान मानते हैं. वे दिल की सुनते हैं, बौक्स औफिस आंकड़ों के पीछे नहीं भागते. फिल्म की कहानी उन के लिए सब से ज्यादा महत्त्वपूर्ण होती है. फिर वह कहानी किसी फिल्म की रीमेक ही क्यों न हो. करीब 3 साल के बाद आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ चर्चा में है जो उन की पिछली फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की सीक्वल है. फिल्म की कहानी 10 ऐसे बच्चों पर केंद्रित है जो इंटलैक्चुअल डिसेबल्ड, न्यूरो औप्टिकल बच्चे हैं.
फिल्म में आमिर खान ने फुटबाल कोच का किरदार निभाया है. ‘लाल सिंह चड्ढा’ की असफलता के 3 साल बाद आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ चर्चा में है. इस फिल्म को ले कर उन की क्या सोच है? इस फिल्म में काम करने का अनुभव कैसा रहा, ऐसे कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए आमिर खान ने अपने खास अंदाज में:
आप की हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आप का काम करने का अनुभव कैसा रहा?
बहुत ही मजेदार, शूटिंग के दौरान हर दिन अपने साथी कलाकारों से जो 10 बच्चे हैं, मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. सैट का माहौल भी एकदम कूल और पौजिटिव होता था. फिल्म की शूटिंग कब खत्म हो गई पता ही नहीं चला.
