Neena Gupta: अपने बोल्ड फैसलों से समाज को चौंकाने वाली नीना गुप्ता ‘बिस्कुट ब्रा’ पहनने को ले कर चर्चा में है. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. ऐक्ट्रैस नीना गुप्ता ने अपने 66वें जन्मदिन की पार्टी का जश्न ‘मैट्रो इन दिनों’ की टीम के साथ मनाया. इस मौके पर वे खास बोल्ड अंदाज में दिख रही थी. ‘मैट्रो इन दिनों’उन की आने वाली फिल्म है. इस पार्टी में नीना ने एक स्टेटमैंट आउटफिट पहना था.
इस ड्रैस को ‘बिस्कुट ब्रा’ के नाम से जाना जाता है. इस ड्रैस में नीना गुप्ता के फोटो और वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आए तहलका मच गए. नीना गुप्ता का अंदाज देख कर कुछ लोगों ने तो खूब तारीफ की लेकिन कुछ लोग इस की आलोचना भी करने लगे. पूरी पार्टी में सब की निगाहें नीना पर टिकी थीं. उन्होंने एक सफेद काफ्तान ड्रैस पहनी थी. इस के साथ ही ट्रैंडी ‘बिस्कुट ब्रा’ भी थी. यह ड्रैस उन की बेटी मसाबा गुप्ता के फैशन लेबल से थी.
1985 में टीवी शो ‘खानदान’ से उन को पहचान मिली. उस के बाद ‘यात्रा,’ ‘गुलजार मिर्जा साहिब गालिब,’ ‘दर्द,’ ‘गुमराह,’ ‘सांस,’ ‘सात फेरे,’ ‘सलोनी का सफर,’ ‘चिट्ठी,’ ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ और ‘कितनी मोहब्बत है,’ ‘जस्सी जैसा कोई नहीं’ टीवी सीरियल किए.
