Met Gala 2025 : हर साल मेट गाला इवेंट मई के पहले सोमवार से शुरू होता है, जहां दुनियाभर के सैलिब्रिटीज अनोखे और महंगे डिजाइनर कपड़ों को पहन कर मैट्रोपोलिटन म्यूजियम के ग्रैंड स्टेयर्स पर रैंप वाक करते हैं. इस बार की थीम 17वीं दशक के ब्लैक्स आउटफिट को ले कर है जो बाद में गुलामी के खिलाफ विद्रोहों की पहचान भी बनी. जानिए क्यों खास थी यह थीम.
शाहरुख़ खान सोशल मीडिया पर हालफिलहाल तब ट्रेंड करने लगे जब अचानक इंटरनेट पर उन की एक स्टाइलिश फोटो की बम्बाडिंग शुरू हो गई. मौका मेट गाला इवेंट का था जहां वे पहली बार शिरकत कर रहे थे. इस फोटो में उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ था. जिस में सुपरफाइन तस्मानियन ऊन का यूज किया गया था. ब्लैक सिल्क शर्ट, टेलर्ड ट्राउजर, लोंग कोट और कमरबंद पहने शाहरुख़ खान अलग से लग रहे थे. उन के इस लुक में चार चांद तब लग गए जब वे लेयर्ड चैन पहने दिखाई दिए जिस पर ‘के’ यानी किंग लिखा हुआ था, और उन्होंने एक सोने की छड़ी हाथ में पकड़ी हुई थी.
सोशल मीडिया यूजर्स थोड़े संभल पाते कि एक दूसरी फोटो वायरल होने लगी. इस बार बारी सिंगर दिलजीत दोसांझ की थी. शाहरूख खान के अलावा भारत में इस समय किसी इंडियन सैलिब्रिटी को ग्लोबली रिकग्नाइज किया जाता है तो वह दिलजीत ही हैं. दिलजीत ने ट्रेडिशनल पंजाबी आउटफिट पहना हुआ था. बताया जा रहा है कि उन का आउटफिट पटियाला रियासत के महाराजा रहे भूपिंदर सिंह से प्रेरित था. हालांकि भूपिंदर सिंह विलासी और आजादी के समाया अंगरेज समर्थक राजाओं में रहे.
