Shabbir Ahluwalia : कुमकुम भाग्य से फेमस हुए एक्टर शब्बीर अहलूवालिया अपने नए शो के साथ एकदम तैयार हैं. वह सोनी सब के अपकमिंग रोमांटिक, फैमिली, ड्रामा, कौमेडी शो ‘उफ्फ... ये लव है मुश्किल' में अपनी फिटनेस और रोल से अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं.

दमदार वापसी

ये शो अपनी न्यू स्टोरी, स्ट्रांग करेक्टर्स और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्टस के लिए पहले से ही सुर्खियां में है. इसके अलावा इस शो के मेन लीड में एक्टर शब्बीर अहलूवालिया हैं, जो युग के रूप में एक बिल्कुल नए अवतार, और गजब के ट्रांसफार्मेशन के साथ टेलीविजन पर दमदार वापसी कर रहे हैं. शों मेन वह एक तेजतर्रार, भावनात्मक रूप से सतर्क वकील बने है. जो प्यार और परिवार की उथलपुथल से जूझ रहा है.

रिमार्कबल फिजिकल ट्रांसफार्मेशन्स

अपनी पावरफुल स्क्रीन प्रेजेंस और नेचुरल अट्रैक्शन के लिए जाने जाने वाले टीवी एक्टर शब्बीर अहलूवालिया ने एक रिमार्कबल फिजिकल ट्रांसफार्मेशन्स करके अपने डेडिकेशन को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है. शब्बीर ने तीन महीनों में 14 किलो वेट लौस किया है. क्रैश डाइट या एक्स्ट्राम रूटीन (extreme routine) के माध्यम से नहीं, बल्कि स्टाबिलिटी और जॉय पर आधारित एक स्मार्ट, बैलेंसड एप्रोच के साथ.

हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन

ट्रांसफार्मेशन के बारे में बात करते हुए शब्बीर ने कहा, "मैंने कठोर उपायों (drastic measures) का सहारा लेने के बजाय एक हेल्दी लाइफस्टाइल का पालन करके ऐसा किया. मैं क्रैश डाइट में विश्वास नहीं करता था. इसके बजाय, मैंने बस अपने खाने का सेवन कम कर दिया और अपने वर्कआउट को कुछ ऐसा बना दिया जिसका मुझे बेसब्री से इंतजार रहता था.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...