Mouni Roy : ग्लैमर वर्ल्ड हो या फिल्म इंडस्ट्री, यहां समलैंगिकता एक कौमन चीज मानी जाती है क्योंकि यहां ऐक्टर से ले कर डाइरैक्टर तक और फैशन डिजाइनर से ले कर मेकअप आर्टिस्ट तक कई हस्तियां अपनी मरजी से इस रिश्ते में बंधे हुए हैं और अपने इस रिश्ते को पब्लिकली या सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में हिचकिचाते भी नहीं हैं.

एक पोस्ट कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर मौनी रौय ने पोस्ट किया, जिस में कैप्शन था- जिंदगी के एक चैप्टर को खत्म कर के अब मैं इस के साथ यानी दिशा के साथ नई शुरुआत कर रही हूं. अभिनेत्री दिशा पटानी के साथ वे जीवन की नई शुरुआत कर के खुश हैं।

इस तरह की और वीडियो देखने के लिए गृहशोभा के चैनल को सब्सक्राइब करें

क्या सच क्या झूठ

यह पोस्ट एक मंदिर के सामने दिशा और मोनी रौय की गले में हार डाले हुए ली गई फोटो के साथ पोस्ट डाली गई थी, जिसे देख कर ऐसा लग रहा था जैसे दोनों ने एकसाथ रहने का फैसला कर लिया है। इस पोस्ट के बाद मौनी रौय और दिशा पटानी के बीच समलैंगिक रिश्ते को ले कर खबर आग की तरह फैलने लगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कोई और दिशा पाटनी बैस्ट फ्रैंड के टैग के तहत हर जगह साथ नजर आते रहे हैं, फिर चाहे मौनी रौय का पति सूरज साथ में हों या दिशा पाटनी अपने बौयफ्रेंड के साथ हों, लेकिन मोनी और दिशा एकदूसरे का साथ नहीं छोड़ते.

चौंकाने वाली खबर

इस चौंकाने वाली खबर के साथ ही मौनी रौय के शादीशुदा रिश्ते को ले कर भी चर्चा जोरों पर है, जिस के तहत मोनी रौय जो फिल्म और टीवी अभिनेत्री हैं, अपनी 4 साल पुरानी शादी को ताक में रख कर तलाक लेने जा रही हैं.

पहली शादी

मौनी ने 4 साल पहले आबूदाबी के बिजनेसमैन सूरज नांबियार से शादी की थी। तलाक की वजह लौंग डिस्टेंस रिलेशनशिप बताया जा रहा है।

एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘नागिन’ से लाइमलाइट में आईं मोनी रौय कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं. वहीं दिशा पटानी जिन का अफेयर टाइगर श्रौफ के साथ भी चर्चा में रहा है वे भी बौलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल हौट सैक्सी हीरोइन कहलाती हैं.

लिहाजा, मौनी रौय और दिशा पाटनी के बीच समलैंगिकता की खबर ने सब को चौंका दिया है. हालांकि दोनों ने ही इस खबर को न तो झूठ बताया और न ही इस पर कोई कमैंट किया है.

बिना आग के धुआं नहीं उठता

मोनी रौय के कुछ शुभचिंतकों का कहना है कि यह एआई की मेहरबानी है, जिस में कोई सचाई नहीं है. लेकिन एक सच यह भी है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता.

वैसे, मोनी रौय की पीआर टीम के अनुसार, उन की तरफ से ऐसी कोई पोस्ट नहीं डाली गई है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...