बॉलीवुड सितारों की फिल्मों की कमाई और उनकी खुद की कमाई के बारे में हर कोई जानना चाहता है. हर किसी को ये फिल्म इंडस्ट्री जगमगाती सी हुई ही दिखाई देती है. वैसे तो हम अक्सर ऐसी खबरें पढ़ते रहते हैं कि फलां बॉलीवुड सितारे ने इस फिल्म के लिए इतनी फीस ली, लेकिन कभी-कभी ये सितारे अपने काम का कोई पैसा नहीं लेते हैं.

ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने किसी खास वजह से फिल्म में काम करने के बदले निर्माता से कुछ भी नहीं लिया. इन सितारों में सदी के महानायक से लेकर किंग खान तक और कई दूसरे नाम भी शामिल है.

आज हम आपको ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं...

शाहिद कपूर

पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में अपने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन कर चुके शाहिद कपूर के लिए, साल 2014 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'हैदर' करियर का एक टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को साल 2015 के फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया था. लेकिन शायद आपको नहीं पता होगा कि इसमें काम करने के लिए शाहिद ने एक भी रुपया नहीं लिया था. इतना ही नहीं, शाहिद कपूर बेहद खुश और अभिभूत थे, जब विशाल भारद्वाज ने उन्हें 'हैदर' में लीड रोल के लिए ऑफर दिया था.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...