स्टार प्लस के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' में 'अनुराग' के कैरेक्टर से फैंस का दिल जीतने वाले एक्टर पार्थ समथान अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में अपनी को-स्टार एरिका फर्नांडीस से ब्रेकअप के बाद वह अक्सर अपने दोस्तों संग पार्टी मूड में नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि पार्थ अक्सर नई-नई मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आते हैं, वहीं इस बार भी पार्थ नई मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी करते नजर आए. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आइए आपको बताते है कौन है ये नई मिस्ट्री गर्ल...

वीडियो में इस लड़की के साथ नजर आए पार्थ

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पार्थ 'कसौटी जिंदगी के 2' में 'कोमोलिका' की बहन 'मिश्का' का किरदार निभाने वाली अदाकारा अरिहा अग्रवाल के साथ नजर आ रहे है. इस वीडियो में पार्थ और अरिहा फिल्म ‘इश्क’ के गाने ‘नींद चुराई मेरी किसने...’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता’ में नया ट्विस्ट, ‘नायरा-कार्तिक’ की लाइफ में दो कैरेक्टर लेंगे नई एंट्री

दूसरे वीडियो में भी साथ नजर आए पार्थ

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...