टीआरपी के चार्ट्स में नंबर वन पर चल रहा स्टार प्लस का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फैंस के लिए नए-नए ट्विस्ट लाने को तैयार है. हाल ही में हमने आपको ‘‘अखिलेश’’ के ‘लीजा’ को न पहचानने वाली बात बताई थी, लेकिन अब शो में एक नए ट्विस्ट के साथ नए कैरेक्टर जोड़कर नया ट्रैक लाने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कौन हैं ‘नायरा-कार्तिक’ की जिंदगी में आने वाले खास दो नए कैरेक्टर...
फैमिली में बवाल के बीच ‘लव और कुश’ की होगी एंट्री
शो में ‘अखिलेश’, ‘लीजा’ और ‘‘सुरेखा’’ के बवाल के बीच ‘लव और कुश’ की एंट्री होगी. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ‘सुरेखा’ और ‘अखिलेश’ का रिश्ता टूटने की कगार पर आ होगा, जिसमें दोनों के जुड़वा बच्चे यानी ‘लव और कुश’ की एंट्री होगी.
लीप के बाद बड़े हो चुके हैं ‘लव-कुश’
