Seema Sajdeh: बॉलीवुड इंडस्ट्री में या ग्लैमर इंडस्ट्री में शादियां कम होती है और तलाक ज्यादा होते हैं. जिस तरह शादी की यहां कोई उम्र नहीं होती, उसी तरह तलाक की भी कोई उम्र नहीं होती है. सलमान खान के भाई अरबाज और सोहेल की शादी टूट चुकी है. दोनों की 20 से 25 साल की शादी टूट गई.

सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ 48 साल की सीमा सजदेह ने 24 साल की शादी तोड़कर नई जिंदगी शुरू की जबकि उसी घर में सलमान और सोहेल के पिता सलीम खान कई सालों से दो पत्नियों के साथ खुशी खुशी शादीशुदा रिश्ते में बंधे हैं.

पेशे से फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट सीमा सजदेह तलाक के बाद डेटिंग एप में जब अपने लिए पार्टनर ढूंढ रही थी तो उस दौरान एक आदमी ने उनको मैसेज करके $8000 डॉलर का ऑफर दिया, यह कहते हुए कि सीमा के साथ रहकर उनको खुशी होगी. इसके लिए उन्होंने सीमा को 1 महीने का बजट दिया जो $8000 डॉलर का था. जब सीमा सजदेह ने उस आदमी की फोटो को देखा, तो सीमा के अनुसार, “मुझे हार्ट अटैक आते-आते बचा , क्योंकि वह आदमी सिर्फ भयानक ही नहीं बल्कि 100 साल का लग रहा था. उसकी फोटो देखकर ही मैं डर गई. वैसे भी मुझे किसी के साथ डेट करने में डर लगता था. मुझे ऐसा लगता था कि अगर मैं किसी के साथ डेट करूंगी तो मेरी हत्या हो जाएगी”.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...