Jaya Bachchan: 70 के दशक की मासूम सी दिखने वाली अपने समय की फेमस ऐक्ट्रैस और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन अकसर अपने गुस्से के वजह से चर्चा में छाई रहती हैं. कभी सदन में दिए अपने बयान की वजह से, कभी पैपराजी को फोटो क्लिक करने से मना कर फटकार लगाते हुए. लेकिन हाल ही में दिल्ली में उन के गुस्से का शिकार एक मीडियाकर्मी हो गया. सैल्फी लेने के चक्कर में उस मीडियाकर्मी को जया ने धक्का दे दिया.

यह पहली बार नहीं है जब जया बच्चन ने पब्लिक में इस तरह रिएक्ट किया हो. उन्हें कई मौकों पर बिना इजाजत फोटो खींचने वालों को ऐसे ही फटकार लगाते देखा गया है.

वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक 12 अगस्त, 2025 का वीडियो सामने आया है, जिस में वे सैल्फी लेने आए व्यक्ति को धक्का देती हुई नजर आ रही हैं. वे उस शख्स से कहती हैं, "क्या कर रहे हैं आप? (What is this?)..."

वीडियो में नजर आ रहा है कि जया बच्चन दिल्ली के कौंस्टिट्यूशन क्लब के बाहर खड़ी हो कर किसी से बात कर रही थीं. तभी एक व्यक्ति उन के साइड में खड़े होकर सैल्फी लेने की कोशिश करता है. इस बात से जया बच्चन गुस्से से भड़क जाती हैं. हालांकि वह मीडियाकर्मी इस गलती के लिए उन से माफी भी मांगता है. मगर कुछ ही मिनटों में यह वीडियो वायरल हो जाता है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...