Shahrukh Khan: बौलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का नाम हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर एक्टर की श्रेणी में शामिल हुआ. 1 अक्टूबर 2025 को जारी की गई हुरून रिच लिस्ट में इंडिया के सबसे अमीर एक्टर की श्रेणी में शामिल शाहरुख खान की नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर अर्थात 12490 करोड़ रुपए बताई गई है.
गौरतलब है बिलियनर्स की लिस्ट में शामिल शाहरुख खान ने विदेशी एक्टर अर्नाल्ड, टेलर स्विफ्ट और सेलेना गोमेज, टॉम क्रूज आदि अमीर ऐक्टरों को काफी पीछे छोड़ दिया है. इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख की नेटवर्थ 12490 करोड़ है.
शाहरुख के अनुसार सफलता पाने से ज्यादा उस सफलता को संभालना ज्यादा मुश्किल है
शाहरुख खान ने बतौर एक्टर अपनी करियर की शुरुआत टीवी अर्थात छोटे पर्दे से आर्मी और सर्कस सीरियल से की थी, उस दौरान शाहरुख खान ने भी शायद नहीं सोचा होगा, कि वह एक दिन इतने बड़े एक्टर बन जाएंगे की पूरी दुनिया में सबसे अमीर एक्टर कहलाएंगे, लेकिन इस बात का विश्वास उनकी मां को जरूर था की एक दिन उनका बेटा शाहरुख बतौर एक्टर सबके दिलों पर राज करेगा.
शाहरुख खान ने अपने इंटरव्यू में अपनी मां के इसी कॉन्फिडेंस को साझा किया था, इस दुख के साथ कि अगर काश मेरी मां आज जिंदा होती तो अपने बेटे की ये कामयाबी देख कर बहुत खुश होती, शाहरुख खान के अनुसार एक कलाकार के लिए कामयाबी पाना या पैसा कमाना उतना मुश्किल नहीं है जितना कि उसको संभाल पाना है.
