Shilpa Shetty: 50 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी 25 साल की हीरोइन को पीछे छोड़ती है क्योंकि वह आज भी बला की खूबसूरत है, आज भी शिल्पा उतनी ही खूबसूरत है जितनी आज से 25 साल पहले थी. उनके खूबसूरत फिगर के चलते वह जो भी पहनती है वह उन पर अच्छा लगता है. आज फिल्मों को लेकर वह भले ही बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं है लेकिन रियलिटी शोज की जजिंग वेब सीरीज और कई प्रोडक्ट्स के लिए मॉडलिंग करने के चलते हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं.

हर कोई यह जानने को उत्सुक रहता है कि वह ऐसा क्या खाती है या उनका क्या लाइफस्टाइल है , जो आज भी वह स्लिम ट्रिम और जवान नजर आती है. इसके पीछे खास वजह है शिल्पा का अनुशासन प्रिय  रहना , आज भी शिल्पा शेट्टी पूरी शिद्दत के साथ योग और जिम वर्कआउट रोजाना करती हैं, उनके योगा सेशन के वीडियो सोशल मीडिया पर हमेशा मिलते हैं जिसे देखकर कहीं लोग योगा करके फिट होने की कोशिश करते हैं.

योग और वर्कआउट के अलावा शिल्पा शेट्टी खान पान को लेकर भी अलग डाइट और स्टाइल रखती है , जिसे फॉलो करके कई लड़कियां अपना काया पलट कर सकती हैं.

एक्ट्रेस के अनुसार वह कोई स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं करती बल्कि सही तरीके से खान पान का ध्यान रखती है. जैसे शिल्पा अपने दिन की शुरुआत डेढ़ गिलास गुनगुने पानी के साथ करती हैं, फिर नोनी जूस  की कुछ मात्रा पीती है जो एनर्जी बूस्टर का काम करता है आखिर में एक बड़ा चम्मच नारियल तेल से कुल्ला करती हूं, जो शिल्पा के अनुसार एक आयुर्वेदिक विधि है जिसमें मुंह में तेल भर के चार-पांच मिनट तक उसको मुंह में ही घूमना है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...