Sherlyn Chopra: बौलीवुड की कई टौप ऐक्ट्रैस अपनी बौडी को खूबसूरत दिखाने के लिए काफी जतन करती हैं, जिस से वे अक्ट्रैक्टिव दिख सकें. इस के लिए वे प्लास्टिक सर्जरी की भी हैल्प लेती हैं. यहां तक कि कई ऐक्ट्रैस ने ब्रैस्ट इंप्लांट भी कराया है और इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी, कंगना रनौत, सुष्मिता सेन, बिपाशा बसु, मल्लिका शेरावत के अलावा शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल हैं.

हाल ही में बोल्ड ऐक्ट्रैस शर्लिन चोपड़ा ने फेक ब्रैस्ट को निकलवाने के लिए सर्जरी करवाई है और खुद ब्रैस्ट इंप्लांट के दर्द को एक वीडियो के जरीए शेयर किया है.

इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

मौडल और बोल्ड ऐक्ट्रैस शर्लिन चोपड़ा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिस ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया है. उन्होंने यह खुलासा एक वीडियो के माध्यम से किया है. इस वीडियो में शर्लिन ने बताया कि उन्होंने अपने ब्रैस्ट इंप्लांट हटवा दिए हैं और उन का यह डिसीजन उन की जिंदगी का सब से मुश्किल लेकिन जरूरी कदम था.

असहनीय दर्द से रहीं पीड़ित

शर्लिन चोपड़ा का कहना है कि उन को बहुत दर्द सहना पड़ा. इस की वजह से कई और असहनीय दर्द को झेलना पड़ा जैसे- क्रोनिक बैक पेन, नैक पेन, चेस्ट पेन, शोल्डर पेन आदि. दर्द से परेशान हो कर उन्होंने मैडिकल जांच करवाई और पता चला की हैवी ब्रैस्ट इंप्लांट्स की वजह से ये सारी दिक्कतें हुई हैं. ऐसे में डाक्टरों की ऐडवाइस पर उन्होंने यह डिसीजन लिया है.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...