Rashami Desai: ग्लैमर वर्ल्ड में फिल्म कलाकार हो या टीवी कलाकार, वजन बढ़ने की समस्या से हर किसी को गुजरना पड़ता है, क्योंकि आजकल खानपान और लाइफस्टाइल ऐसा है कि न चाहते हुए भी जरा सी लापरवाही के बाद कई किलोग्राम वजन अचानक ही बढ़ जाता है. ऐसे में अगर कोई आम इंसान हो तो टेंशन उतनी ज्यादा नहीं होती, जितना कोई ग्लैमर फील्ड से जुडा ऐक्टर या ऐक्ट्रैस हो. दरअसल, शारीरिक रूप से खूबसूरत दिखना इन की रोजीरोटी का जरीया होता है.
ऐसे में वजन बढ़ने और मोटा होने के बाद उन कलाकारों को काम मिलना बंद हो जाता है. यही वजह है कि खासतौर पर हीरोइनें अपने फिगर को ले कर हमेशा सजग रहती हैं. लेकिन बावजूद इस के अगर उन का वजन बढ़ जाता है, तो कम करने के लिए हीरोइनें नएनए तरीके भी ढूंढ़ती रहती हैं.
कुछ ही महीनों में कम हुआ वजन
ऐसा ही कुछ कलर्स टीवी शो 'बिग बॉस 13' से चर्चित हुईं रश्मि देसाई के साथ है, जो काफी कम उम्र से ही टीवी सीरियल 'उतरन' के जरीए टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं.
सीरियल 'उतरन' के बाद रश्मि देसाई ने कई सारे सीरियल्स किए हैं, लेकिन 'बिग बॉस 13' के बाद वे चर्चा में आईं. शो के दौरान अपने रोमांटिक लाइफ के उतारचढ़ाव के चलते रश्मि देसाई 'बिग बॉस 13' में लड़तीझगड़ती नजर आईं.
