सीरियल इमली (Imlie) में जल्द ही नया अध्याय शुरु होने वाला है. जहां आर्यन, इमली के लिए आदित्य और मालिनी से बदला लेते हुए नजर आएगा. तो वहीं इमली, आदित्य को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती हुई नजर आएगी. हालांकि इससे पहले सीरियल में कई ट्विस्ट आते हुए नजर आएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
इमली ने दिया आदित्य के सवालों का जवाब
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि आदित्य, इमली से पूछता है कि क्या वह उसके साथ 5 मिनट भी नहीं रह सकती है क्योंकि वह आर्यन से बहुत प्यार करती है. हालांकि इमली कहती है कि वह न तो आर्यन से प्यार करती है और न ही उससे नफरत करती है और अगर उसने दोबारा उसके चरित्र पर सवाल उठाया तो अच्छा नही होगा. क्योंकि वह अब किसी और का पति है. लेकिन आदित्य पूछता है कि क्या उसे जलन हो रही है कि वह किसी और का पति है, उसे सोचना चाहिए कि जब उसने इमली को आर्यन के साथ देखा तो उसे कैसा लगा. हालांकि वह पूछती है कि क्या उसने उसे आर्यन को प्रपोज करते हुए देखा, आर्यन उसे गलत तरीके से छू रहा था.
