सीरियल अनुपमा (Anupama) की कहानी दिन प्रतिदिन दिलचस्प होती जा रही है. जहां अनुज (Gaurav Khanna) और अनु (Rupali Ganguly) की लव स्टोरी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है तो वहीं मालविका (Aneri Vajani) को भड़काने की कोशिश वनराज (Sudhanshu Pandey) करता नजर आ रहा है, जिसके चलते सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हंगामा होने वाला है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...
मालविका और काव्या में हुई बहस
View this post on Instagram
अब तक आपने देखा कि अनुज और अनुपमा एक साथ वक्त बिताते हैं. जहां अनुज, अनु का हाथ थाम लेता है. लेकिन अनु कुछ नही कहती. वहीं जीके भी अनुपमा को रिश्ता कुबूल करने के लिए कहती है. हालांकि अनुपमा थोड़ा वक्त मांगती है ताकि मालविका और अनुज की सारी प्रौब्लम ठीक हो जाए, जिसके बाद वह अपने दिल की बात जाहिर करेगी. दूसरी तरफ, काव्या, मालविका को वनराज को गले लगाने की बात पर बहस करती नजर आती है. लेकिन मालविका उसे करारा जवाब देते हुए पति चोर कह देती है, जिसे सुनकर काव्या भड़क जाती है.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें- Udaariyaan: #fatejo के खिलाफ साथ आएंगे अंगद मान और जैस्मिन, चलेंगे नई चाल
View this post on Instagram
