टीआरपी चार्ट में पहले नंबर पर राज करने वाला स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों दर्शकों के बीच छाया हुआ है. सीरियल में जहां काव्या और वनराज के रिश्ते में दरार पड़ती नजर आ रही है तो वहीं अनुज और अनुपमा की दोस्ती गहरी हो रही है. इसी बीच एक वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनुपमा और अनुज रोमांस करते नजर आ रहे हैं. आइए आपको दिखाते हैं वायरल वीडियो की झलक...

डांस करते दिखे अनुपमा और अनुज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

जहां सीरियल में अनुपमा और अनुज (Anupama And Anuj) की दोस्ती दर्शकों का दिल जीत रही है तो वहीं औफस्क्रीन रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना की कैमेस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है, जिसका अंदाजा इस वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है. दरअसल, वीडियो में अनुपमा और अनुज फ्लाइट में एक रोमांटिक गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं. इसी बीच फ्लाइट होस्टेस आ जाती है, जिसे देखकर अनुपमा और अनुज चौंक जाते हैं. फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वह मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

ये भी पढ़ें- क्या फिर दूर हो जाएंगे Anupama और Anuj? पाखी बनेगी वजह

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...