स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों टीआरपी चार्ट्स में पहले नंबर पर बना हुआ है. फैंस को अनुज-अनुपमा की जोड़ी काफी पसंद आ रही है. वहीं वनराज और काव्या की जलन भी बढ़ती जा रही है. लेकिन सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है कि वनराज और अनुपमा एक बार फिर साथ खड़े होंगे. वहीं अनुज-काव्या साथ में नजर आएंगे. आइए आपको बताते हैं क्या होगा सीरियल में आगे...

काव्या की नौकरी से भड़का वनराज

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupamastar (@anupamaastar)

अब तक आपने देखा कि वनराज की परवाह किए बिना काव्या, अनुज के पास नौकरी मांगने जाती है. वहीं अनुज, अनुपमा से पूछता है कि क्या वह काव्या के साथ काम करने के लिए तैयार है, जिसके चलते अनुपमा, काव्या की जौब के लिए हां कर देती है. वहीं वनराज को जब काव्या ये बात बताती है तो वह भड़क जाता है और काव्या पर बरसता है. हालांकि अनुपमा उसे बीच में आकर समझाने की कोशिश करती है. लेकिन वनराज उसे धक्का दे देता है, जिसे पाखी देख लेती है और वनराज औऱ अनुपमा को लड़ते देख टूट जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayisha (@love.u.anupma)

ये भी पढ़ें- YRKKH: ऐसा होगा कार्तिक-नायरा का आखिरी मिलन, सामने आया प्रोमो

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...