रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में आए दिन ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. मेकर्स ने भी मान लिया है कि वह पिछले दोनों सालों की तरह इस सा भी 'अनुपमा' (Anupamaa) को नंबर वन पर बनाए रखेंगे. बीते दिन भी 'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुज को अपनी गलती का एहसास होता है और वह अनुपमा से बात करने भी जाता है, लेकिन तब तक अनुपमा सो जाती है. वहीं दूसरी ओर काव्या अपने मॉडलिंग के नशे में चूर होती है और ये चीज वनराज को जरा भी पसंद नहीं आती. लेकिन रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' (Anupama) में आने वाले मोड़ यहीं खत्म नहीं होते.
View this post on Instagram
अनुज को मनाने के लिए हथकंडे अपनाएगी अनुपमा
रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया गया कि अनुज को मनाने के लिए अनुपमा बेहोश होने का नाटक करती है. उसे देखकर अनुज घबरा जाता है और जगाने की कोशिश करता है. लेकिन तभी अनुपमा डांस करना शुरू कर देती है और उसे मनाने की पूरी कोशिश करती है. धीरज और देविका भी इस चीज में अनुपमा का पूरा साथ देते हैं. लेकिन पहले तो अनुज उसे डांटकर वहां से चला जाता है, लेकिन बाद में आकर अनुपमा के साथ डांस करना शुरू कर देता है.
