टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मुख्य आरोपी शीजान खान की जमानत पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. शीजान की जमानत पर अब 13 जनवरी को फैसला आएगा. एक्ट्रेस के सुसाइड केस में शीजान को जमानत मिलेगी या नहीं इसपर फैसला आना है.

तुनिषा (Tunisha Sharma) के जिम ट्रेनर थे अली

9 जनवरी को हुई सुनवाई में शीजान खान (Sheezan Khan) के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने दावा किया था तुनिषा शर्मा ने मौत से 15 मिनट पहले किसी अली नाम से शख्स से वीडियो कॉल पर बात की थी. केवल इतना ही नहीं तुनिषा इस शख्स के साथ डेट पर भी गई थीं. वकील ने दावा किया था कि तुनिषा की डेटिंग साइट टिंडर पर अली नाम के लड़के से मुलाकात हुई थी. हालांकि तुनिषा के वकील ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया और कोर्ट में बताया कि शैलेंद्र मिश्रा जिस अली नाम के शख्स की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि तुनिषा का जिम ट्रेनर है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tunisha Sharma (@_tunisha.sharma_)

शीजान के परिवार ने किया तुनिषा को मां से दूर

तरुण शर्मा ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि, 'अलीबाबा: दास्तान ए काबुल' सीरियल में शुरू करने के बाद से ही तुनिषा के अपनी मां से अच्छे संबंध नहीं थे. आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि बेटी, अपनी मां से दूर रहने लगी. इसका कारण शीजान और उसके परिवार के 3 सदस्य हैं.

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...