स्टार प्लस के सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में इन दिनों वनराज और काव्या की नजदीकियां देखने को मिल रही हैं तो वहीं पति के अस्तित्व को पीछे छोड़ अनुपमा अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू कर रही है, जिसमें वनराज के अफेयर की हकीकत से अनजान बापूजी और बेटा समर दे रहा है. हालांकि शो में बीते एपिसोड में बापूजी को काव्या और वनराज के रिश्ते का सच पता चल चुका है, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया था. लेकिन अब अनुपमा के सामने मुश्किल घड़ी आने वाली है. आइए आपको बताते हैं क्या होगा शो में आगे...

अनुपमा उठाती है सख्त कदम

बीते एपिसोड में आपने देखा कि जिंदगी और मौत के बीच बापूजी को बचाने के लिए डॉक्टर अनुपमा को औपरेशन के पेपर साइन करने के लिए समझाते हैं, जिसके बाद वह मान भी जाती है. लेकिन जब साइन करने की बात समर और पारितोष को पता चलती है तो अनुपमा का बेटा परितोष काफी नाराज होता है और कहता है कि आपको इतना बड़ा फैसला पापा से पूछकर करना चाहिए. इसपर अनुपमा कहती है कि तेरे पापा यहां नहीं है, लेकिन यहां मैं हूं.

 

View this post on Instagram

 

Anupamaa - 10 November 2020 Full Episode Please follow me @raymiss_media for more videos Today Episode Posted After Telecast Doesn't Effect On TRP #yrkkh #starplus #serial #yehrishtakyakehlatahai #rupaliganguli #rupaliganguly #vanraj #anupamaafanpage #anupamaparameswaran #anupamaparameswaran😍 #anupama_parameswaran #anupama #anupamaa

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...