टीवी के पौपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में बीते दिन कई हंगामे देखने को मिले. जहां एक तरफ बीबी की अदालत में फराह खान और दो एंकर के चलते शार्दुल पंडित नौमिनेट हुए तो वहीं इमोशनल नौमिनेशन टास्क में रुबीना दिलैक को नौमिनेट होना पड़ा, जिसके चलते बीता एपिसोड पूरा इमोशन्स से भरा नजर आया. लेकिन आज के एपिसोड में प्यार का इजहार देखने को मिलने वाला है. प्यार का इजहार रुबीना अभिनव या एली गोनी, जैस्मीन भसीन नहीं बल्कि राहुल वैद्य करने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं क्या होने वाला है खास...

गर्लफ्रेंड को देंगे बर्थडे पर तोहफा

शो के एक प्रोमो की बात करें तो राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. बिग बॉस के घर के अंदर दिशा के जन्मदिन पर राहुल उन्हें प्रपोज करने वाले हैं. दरअसल, व्हाइट टी-शर्ट पर राहुल ने लिपस्टिक से दिशा लिखकर ‘मुझसे शादी करोगी’ का सवाल करते दिख रहे हैं. हालांकि बिग बौस में आने से पहले दोनों एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त कहते नजर आए हैं.

 

View this post on Instagram

 

Dekhiye @rahulvaidyarkv ka yeh romantic andaaz aur ek special sawaal ka aagaz, kal raat mein raat 10.30 baje. Catch it before TV on @vootselect #BiggBoss2020 #BiggBoss #BB14 @plaympl @daburdantrakshak @tresemmeindia @lotus_herbals . . .#lockdownkilovestory #shaadimubarak #ghumhaikisikeypyaarmeiin #yehjaduhaijinnka #saathnibhanasaathiya2 #yehrishtakyakehlatahai #anupamaa #yehhaichahatein#BarristerBabu #ChotiSarrdaarni #ShubhArambh #pinjarakhubsurtika #immj #immj2 #starplus #zeetv #zee #Colors #colorstv #chotiguddan #GuddanTumseNaHoPayega #ApnaTimeBhiAayega #HamariWaliGoodNews #kundalibhagya #kumkumbhagya #qurbaanhua #tujsehairaabta

और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...