रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है. शो टीआरपी लिस्ट में तो नंबर वन पर है ही, साथ ही दर्शकों के दिल में भी खूब जगह बना रहा है. जहां पहले 'अनुपमा' में माया केवल छोटी अनु को छीनने आई थी तो वहीं अब उसने अनुज पर भी डोरे डालने शुरू कर दिये हैं. आज के एपिसोड में भी दिखाया गया कि माया अनुज को खुद के साथ बिजी रखने की पूरी कोशिश करती है. दूसरी तरफ अनुपमा की जान छोटी अनु और अनुज में ही अटकी रहती है. इस एपिसोड को देखने के बाद फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. खास बात तो यह है कि रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का 'अनुपमा' सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है.
View this post on Instagram
आज के एपिसोड में दिखाया गया कि घर पर अकेले होने के कारण अनुपमा शाह हाउस आ जाती है. वहां वह किंजल से लेकर समर तक को फटकार लगाती है. वहीं अनुपमा को अपने घर में देखकर वनराज के चेहरे पर अलग ही मुस्कान आ जाती है. दूसरी ओर पिकनिक पर अनुज और माया छोटी अनु के साथ खूब एंजॉय करते हैं. अनुपमा अपने पति से बात करने के लिए फोन भी लगाती है, लेकिन छोटी उसे बात नहीं करने देती. यह सब देखकर अनुपमा का दिल टूट जाता है. यहां तक कि शाह परिवार के गेम में भी अनुपमा का दिमाग छोटी अनु और अनुज में अटका होता है.
